Friday, March 29, 2024
Homeप्रशांत किशोर को चंद्रबाबू नायडू ने कहा 'बिहारी डकैत', जेडीयू नेता ने...
Array

प्रशांत किशोर को चंद्रबाबू नायडू ने कहा ‘बिहारी डकैत’, जेडीयू नेता ने दी नसीहत

- Advertisement -

  • CN24NEWS-19/03/2019
  • आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। नायडू ने प्रशांत किशोर पर आंध्र प्रदेश में लाखों मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से कटवाने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं, मुख्यमंत्री नायडू ने प्रशांत किशोर को ‘बिहारी डकैत’ बताया। नायडू ने कहा कि बिहारी डकैत प्रशांत किशोर ने आंध्र प्रदेश में लाखों मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से कटवा दिए।
  • नायडू के इस बयान के बाद प्रशांत किशोर भी पीछे नहीं रहे और चंद्रबाबू को नसीहत दे डाली। प्रशांत किशोर ने कहा कि एक बुरी हार सबसे अनुभवी राजनेताओं को भी परेशान कर सकती है। इसलिए मैं उनके आधारहीन शब्दों से हैरान नहीं हूं। किशोर ने कहा, बिहार के खिलाफ अपमानजनक भाषा का उपयोग करने के बजाय सिर्फ इस बात पर ध्यान दें कि आंध्र प्रदेश के लोग फिर से आपको वोट क्यों दें।दूसरी तरफ चंद्रबाबू नायडू ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव पर बड़ा आरोप लगाया है। चंद्रबाबू नायडू ने ओंगोल में कहा कि चंद्रशेखर राव आपराधिक राजनीति कर रहे हैं। वह कांग्रेस और टीडीपी के विधायकों को अपनी तरफ करने की कोशिश कर रहे है।बता दें कि लोकसभा चुनाव 2019 में सात चरणों में देशभर की लोकसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे। आंध्र प्रदेश में लोकसभा और विधानसभा के लिए एक साथ, पहले चरण यानी 11 अप्रैल को ही मतदान होगा।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular